फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners will take to the streets if their demands are not met

Hamirpur (Himachal) News: मांगें पूरी न हुईं तो सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर

Sat, 03 Feb 2024 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will take to the streets if their demands are not met
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने एसी टू डीसी को सौंपा ज्ञापन।संवाद
हमीरपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने पृथ्वीराज शर्मा के नेतृत्व में मांगें पूरी न होने पर एसी टू डीसी पवन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों पर सुनवाई न होने के विरोधस्वरूप जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति उदासीनता को देखते हुए पेंशनर सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन


17 दिसंबर 2023 को महासंघ के राज्यस्तरीय अधिवेशन में इस बारे में सरकार को एक माह का नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके तहत संघ ने 26 दिसंबर 2023 को यह प्रस्ताव सरकार को दे दिया था। लेकिन, सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। संघ की प्रमुख मांगों में सरकार की ओर से देय महंगाई भत्ता जारी न करना, 2016 में संशोधित वेतनमान का एरियर न दिया जाना, 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर फंड का भुगतान न किया जाना, हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन का भुगतान न किया जाना आदि मांगे प्रमुख हैं। अब भी सरकार पेंशनरों के प्रति उदासीन रवैया रखती है तो इसके भविष्य में गंभीर परिणाम होंगे। पेंशनर इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed