फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners upset over not getting benefits of revised pension

Hamirpur (Himachal) News: संशोधित पेंशन के लाभ न मिलने से पेंशनर खफा

Sat, 20 Jan 2024 02:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने पेंशन संशोधन के देय लाभ न मिलने से सरकार के प्रति रोष जताया है। मेडिकल बिलों का भी भुगतान नहीं हो पाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा, संस्थापक बीडी शर्मा, मुख्य संरक्षक रमेश चंद भारद्वाज, महासचिव हरनाम सिंह ठाकुर व वित्त सचिव ओम राज कंवर ने कहा कि प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख पेंशनरों के संशोधित पेंशन के देय लाभों के प्रति सरकार उदासीन है। यही नहीं असाध्य रोगों से पीड़ित पेंशनर अपने चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए वर्षों से प्रतीक्षारत हैं।
विज्ञापन


बहुत से पेंशनर तो इसके इंतजार में संसार को अलविदा भी कह चुके हैं। 2022 में पेंशन संशोधन के बाद पेंशनरों को महज 20 फीसदी बकाया राशि का भुगतान ही हुआ है। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने सरकार से कई बार गुहार लगाई कि कम से कम फैमिली पेंशनरों और आश्रितों को एकमुश्त बकाया राशि का भुगतान किया जाए, परंतु सरकार ने मृतक पेंशनरों के परिवारों के साथ कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। पेंशन संशोधन के देय आर्थिक लाभों के अतिरिक्त जनवरी 2024 से महंगाई राहत की भी चार किस्तें देय हो चुकी हैं। 17 दिसंबर, 2023 को संघ की आम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने 26 जनवरी, 2024 तक कोई इसका कोई हल नहीं किया तो संघ पांच फरवरी, 2024 को कोर कमेटी की बैठक बुला कर संघर्ष की रूपरेखा बनाएगा। अगर पेंशनरों को संघर्ष के लिए मजबूर किया गया तो इसके परिणाम का उत्तरदायित्व सरकार का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed