फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners forced to sit on strike due to government's stubborn attitude: Union

सरकार के अड़ियल रवैये से पेंशनर धरने पर बैठने को मजबूर : संघ

Sat, 07 Sep 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक शनिवार को चालक प्रशिक्षण केंद्र बस स्टैंड हमीरपुर में जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव नंदलाल ने बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते पेंशनरों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उम्र के आखिरी पड़ाव में उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। जब तक सरकार परिवहन पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तब तक प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेंगे।


प्रदेश सचिव ने कहा कि सभी परिवहन पेंशनरों को यह लड़ाई एकत्रित होकर लड़ना पड़ेगी। जो लोग घरों में दुबक कर बैठे हैं उनसे भी आग्रह है कि अपने हक पाने के लिए मंच का साथ दें और बैठक में आकर सहयोग करें। जिलाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि परिवहन से करीब 8000 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और पेंशनरों के लगभग 350 करोड़ रुपये की राशि सरकार से लेने को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed