{"_id":"61ba2f55cb6d4f13b81711b6","slug":"peace-meal-workers-strike-buses-going-to-chandigarh-and-jalandhar-gasped-midway-hamirpur-hp-news-sml3935485169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल: चंडीगढ़ और जालंधर गई बसें बीच रास्ते में हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल: चंडीगढ़ और जालंधर गई बसें बीच रास्ते में हांफी
विज्ञापन
एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पीस मील वर्कर हड़ताल के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के 39 पीसमील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल के चलते बुधवार को चंडीगढ़ जा रही और जालंधर से वापस आ रही निगम के हमीरपुर डिपो की दो बसें बीच रास्ते में ही हांफ गई। छह बजकर 20 मिनट पर हमीरपुर से चंडीगढ़ वाया गलोड़ जाने वाली बस बकारटी में खराब हो गई। इस बस में सवार यात्रियों के लिए निगम ने अन्य बस भेजी। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में देरी हुई।
वहीं, जालंधर से वापस आ रही एक बस भी गलोड़ के पास खराब हो गई। जिसके यात्रियों को अन्य बसों में हमीरपुर पहुंचाया गया। उधर, हड़ताल के कारण पांच और रूट बंद हो गए हैं। इन रूटों में सुबह दस बजे हमीरपुर से लुधियाना, हमीरपुर से जयसिंहपुर, हमीरपुर से पटनौण, हमीरपुर से नेरी और हमीरपुर से संधोल रूट बंद हो गए हैं। आंदोलन का प्रभाव एचआरटीसी की यातायात सुविधा पर सीधा देखा जा रहा है। पिछले 17 दिनों से अपनी मांगों को लेकर टूल डाउन हड़ताल पर बैठे प्रदेशभर के एचआरटीसी पीस मील वर्कर अनुबंध पर लाने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग सरकार से कर रहे हैं।
इसी के चलते एचआरटीसी की बसों की मरम्मत एवं रखरखाव में दिक्कत पेश आ रही है। वहीं रूटों पर जाने वाली बसों में भी तकनीकी खराबी आ रही है। पूर्व में एचआरटीसी के डेढ़ दर्जन रूटों पर बस सेवा ठप हो गई थी, अब बुधवार को पांच और रूटों पर बस सेवा ठप हो गई है। ऐसे में यात्रियों को इन बसों का लाभ नहीं मिलेगा। यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि पांच रूटों पर बसें बंद की गई हैं। करीब दो दर्जन रूटों पर हड़ताल के बाद बस सेवा बंद करनी पड़ी है।