{"_id":"658f0ef8662a248a47082538","slug":"paunaharis-court-will-remain-open-24-hours-on-new-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-17548-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नव वर्ष पर 24 घंटे खुला रहेगा पौणाहारी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नव वर्ष पर 24 घंटे खुला रहेगा पौणाहारी का दरबार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। नव वर्ष के आगाज के लिए बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 31 दिसंबर और पहली जनवरी नव वर्ष के मौके पर मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 31 दिसंबर को ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लग जाती हैं तथा रात भर कतारें लगी रहती हैं। बाबा बालक नाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन करते हैं तथा महंत से भी आशीर्वाद लेते हैं। ऐसे में नववर्ष के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाते हैं। रंग बिरंगे फूलों से बाबा के दरबार को सजाया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मध्य नजर अतिरिक्त बटालियन की भी तैनाती की जाएगी। इस बार गुफा के चबूतरे को भी बड़ा कर दिया गया है। इससे श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर पाएंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी नव वर्ष के आगाज के लिए महंत निवास पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के उपलक्ष्य में देश विदेश से पहुंचने वाले असंख्य श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम किए गए हैं। महंत राजेंद्र गिर महाराज ने कहा कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। 31 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक श्रद्धालुओं के लिए नामदान एवं गुरु दर्शन समारोह का आयोजन सुनिश्चित है। जबकि, भजन संकीर्तन संध्या शाम पांच बजे से 10 बजे तक आयोजित होगी। एक जनवरी को महंत की ओर से सुबह नौ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक नामदान एवं गुरु दर्शन की बख्शीस दी जाएगी। नव वर्ष के आगाज पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम रोहित शर्मा ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर में नव वर्ष के आगाज के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जा रहा है। गत वर्ष भी नव वर्ष पर सवा लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका था। इस बार 31 दिसंबर को रविवार होने के चलते इससे भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 60 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर के 26 सुरक्षा कर्मचारी भी सेवाएं देंगे। मंदिर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है तथा हर सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। दिन-रात लंगर की भी सुविधा रहेगी।