फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patwari's strike ends on paper, online work halted

Hamirpur (Himachal) News: पटवारियों की हड़ताल कागजों में खत्म, थमे रहे ऑनलाइन कार्य

Wed, 21 Aug 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
तहसील कार्यालयों में उमड़ रही भीड़, लोगों को हो रही खासी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। पटवारियों की हड़ताल बेशक कागजों में खत्म हो गई लेकिन जिलेभर में बुधवार को राजस्व विभाग से जुड़े ऑनलाइन कार्य थमे रहे। विभिन्न पटवार सर्कलों में ऑनलाइन कार्य नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारियों की हड़ताल खत्म होने से उम्मीद बंधी थी कि लोगों के राजस्व से संबंधित कार्य जो रुके हुए थे वह शुरू हो जाएंगे। लेकिन, अभी तक ऑनलाइन कार्य नहीं हो रहे हैं। ऐसे में विभिन्न पटवार सर्कलों, तहसीलों में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऑफलाइन दस्तावेज बनाने में लंबा समय लग जाता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब अन्य विभागों में दस्तावेज जमा होते हैं तो वहां पर ऑनलाइन रिकॉर्ड भी देखा जाता है। ऐसे में ऑनलाइन प्रमाण पत्र नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में इन प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी ही साथ ले जानी पड़ती है।
आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी ऑनलाइन बन जाते हैं और राजस्व विभाग के पास भी ऑनलाइन रिकॉर्ड हो जाता है लेकिन इनकी हड़ताल के कारण यह ऑनलाइन प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे। लोगों का कहना है कि बुधवार को ऑनलाइन कार्य नहीं हुए और बोनाफाइड आदि के लिए उन्हें पटवारी के पास जाना पड़ा। लोगों का कहना है कि जब हड़ताल खत्म हो चुकी है तो ऑनलाइन सेवाएं भी शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

भोरंज पटवारी संघ के प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि ऑफलाइन कार्य तो पहले से ही सुचारू रूप से चले हुए थे लेकिन ऑनलाइन कार्य अभी शुरू नहीं हुए हैं और बुधवार शाम को ही प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की ऑनलाइन मीटिंग है। उसमें ऑनलाइन कार्यों का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
कभी हड़ताल तो कभी अन्य कारणों से विभिन्न सर्टिफिकेट बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही कार्य के लिए चार-चार बार पटवार घरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। -आशीष कुमार

हड़ताल के कारण एक प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी चार से पांच दिन लग रहे हैं। ऐसे में जब एक दो दिन में ही प्रमाण पत्र देने हों, वहां पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -रजनी
पटवारघरों और तहसील कार्यालय के रोजाना चक्कर काट रहे हैं लेकिन कार्य नहीं हो पा रहा। वहीं, ऑफलाइन कार्य करवाने में समय भी अधिक लगता है। -कर्णवीर
जब हड़ताल खत्म हो चुकी है तो इन्हें ऑनलाइन सेवाएं भी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। - दीप कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed