फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patwari-Kanungo on pen down strike, many services disrupted

Hamirpur (Himachal) News: पटवारी-कानूनगो पेन डाउन हड़ताल पर, कई सेवाएं बाधित

Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Patwari-Kanungo on pen down strike, many services disrupted
मांगें पूरी न होने पर पेन डाउन हड़ताल करते पटवारी-कानूनगो संघ के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
हमीरपुर। अपनी मांगों को लेकर पटवारी-कानूनगो शुक्रवार से पेन डाउन हड़ताल पर हैं। जिस कारण कई सेवाएं बाधित रहीं। बारिश और पटवारी-कानूनगो की पेन डाउन हड़ताल के कारण तहसील परिसर हमीरपुर भी खाली रहा। यहां पर विभिन्न सेवाएं देने वाले कर्मी भी खाली बैठे रहे। पटवारी-कानूनगो संघ ने 25 और 27 फरवरी को सामूहिक हड़ताल की थी। अब 28 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री, इंतकाल, तकसीम, डिमार्केशन, जमाबंदी अपडेशन सहित अन्य कार्य प्रभावित हुए हैं। कुछ दिन पहले ही पटवारी-कानूनगो को स्टेट कैडर में तब्दील करने की अधिसूचना जारी की है। इस फैसले के मुताबिक पटवारी और कानूनगो को जिला से बाहर राज्य में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। पटवारी-कानूनगो संघ हमीरपुर की अध्यक्ष मीना ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए संघ प्रयासरत है। पटवारी और कानूनगो ने राज्य सरकार की ओर से इन्हें स्टेट कैडर में डालने का विरोध किया है।

मांगें पूरी न होने पर पेन डाउन हड़ताल करते पटवारी-कानूनगो संघ के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद

मांगें पूरी न होने पर पेन डाउन हड़ताल करते पटवारी-कानूनगो संघ के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed