{"_id":"695036de03d124e27c0cac1e","slug":"patnaun-school-secured-first-position-in-culinary-arts-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-178231-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पाक कला में पटनौण स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पाक कला में पटनौण स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान
Sun, 28 Dec 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत क्लस्टर स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उच्च एवं प्राथमिक स्कूल पटनौण की सलीमा, सोमा ने हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान सिसवां व टौणी देवी की पिंकी और जयश्री तथा तृतीय स्थान टौणी देवी एवं थाना दरोगन की रक्षा और सुमित्रा ने प्राप्त किया। विजेता एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने की। कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका सुमनलता ने निभाई। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में क्लस्टर की 12 विभिन्न पाठशालाओं के मिड-डे मिल के कुक एवं हेल्पर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजी एवं पौष्टिक सामग्री का उपयोग करते हुए संतुलित, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इनमें दालें, हरी सब्जियां, मोटे अनाज, चावल आधारित व्यंजन तथा पारंपरिक स्थानीय पकवान शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, पोषण मूल्य, स्वच्छता, प्रस्तुति तथा नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया गया।