{"_id":"66f9382e483c8c455e08f299","slug":"patients-will-not-get-cheap-medicines-tomorrow-at-civil-supplies-corporation-shops-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137169-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरीजों को नागरिक आपूर्ति निगम की दुकानों पर कल नहीं मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरीजों को नागरिक आपूर्ति निगम की दुकानों पर कल नहीं मिलेंगी सस्ती दवाएं
विज्ञापन
जिला हमीरपुर और ऊना में आपूर्ति निगम की दुकानों में बाधित रहेगी बिक्री
दुकानों का अर्ध-वार्षिक भौतिक सत्यापन होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सभी थोक बिक्री केंद्रों, गैस एजेंसियों और दवाई दुकानों का अर्ध-वार्षिक भौतिक सत्यापन दो अक्तूबर तक करेगा। ऐसे में जिला ऊना और हमीरपुर के किसी भी सरकारी अस्पताल में एक अक्तूबर को एक बजे तक निगम की दवाई दुकानों में दवा नहीं दी जाएगी। डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की स्थापित दवाई दुकानों में एक अक्तूबर को दवाइयों की बिक्री बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त नागरिक अस्पताल भोरंज, टौणीदेवी, सुजानपुर और नादौन में स्थापित निगम की दवाई दुकानों में एक बजे तक दवाइयों की बिक्री बाधित रहेगी। हर अस्पताल में निगम की दवाइयों की दुकानें स्थापित हैं। जहां पर सस्ते दामों पर दवाइयां मरीजों को उपलब्ध करवाई जाती हैं। इस बारे में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने कहा कि भौतिक सत्यापन के चलते एक दिन दवाइयों की बिक्री बाधित रहेगी।