फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients will get three meals a day and medicines.

Hamirpur (Himachal) News: मरीजों को मिलेगा तीन समय का भोजन और दवाइयां

Mon, 09 Feb 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वरिष्ठ नागरिक परिषद हमीरपुर की प्रबंधन कमेटी की बैठक हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.75 करोड़ रुपये की राशि का अनुमानित बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

यह राशि बीते वर्ष के मुकाबले करीब 25 लाख रुपये अधिक है। बीते वर्ष 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तीन समय दिए जाने वाले भोजन के साथ मरीजों की दवाइयों और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार पुरी ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिए 13 लाख रुपये, गरीब रोगियों की दवाई हेतु 10 लाख रुपये, गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दस लाख रुपये का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन


रोगियों के भोजन हेतु 65 लाख रुपये, गीता जयंती, बसंत पंचमी, शिव रात्रि आदि त्योहारों के लिए तीन लाख रुपये, अग्नि पीड़ित और बारिश प्रभावित परिवारों के लिए 40 लाख रुपये, गरीब कन्याओं की शादी हेतु चार लाख रुपये, चपाती मशीन की मरम्मत के लिए चार लाख रुपये, भोजन भंडार, बहुआयामी भवन की सफाई आदि कार्य के लिए आठ लाख रुपये का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, उपाध्यक्ष हेम राज शर्मा, महासचिव कुलदीप कमल, हंसराज शर्मा, सुरेश कुमार, रमेश चंद, पीसी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed