फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients upset due to transfer of dermatologist in Nadaun Civil Hospital

Hamirpur (Himachal) News: नादौन सिविल अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ का तबादला होने से मरीज परेशान

Sun, 14 Jul 2024 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व ही हुआ है चिकित्सक का टांडा अस्पताल के लिए तबादला
विज्ञापन


विशेषज्ञ न होने से हो रही दिक्कत, लोगों ने चिकित्सक की तैनाती की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन से चर्म रोग विशेषज्ञ का तबादला होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में सेवाएं दे रहीं डॉक्टर मीनाक्षी पटियाल का तबादला टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ है। अब यहां मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक वर्ष डॉक्टर मीनाक्षी पटियाल को चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में यहां नियुक्त किया था। कुछ दिन पहले डॉक्टर मीनाक्षी के पदोन्नत होने पर सरकार ने उन्हें टांडा मेडिकल काॅलेज भेज दिया है। डाॅक्टर की तैनाती पर प्रतिदिन यहां सौ से अधिक मरीजों की जांच की जाती थी। अब सिविल अस्पताल में चर्म रोग विभाग में जो मरीज आ रहे हैं उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। लोगों बिट्टू, सुनील, संतोष, आदेश आदि ने विभाग के प्रति गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा है कि दूरदराज से मरीज किराया खर्च कर यहां आते हैं और उन्हें बिना स्वास्थ्य सुविधाएं मिले निराश लौटना पड़ रहा है।


सिविल अस्पताल बनने के बाद मुश्किल से करीब एक वर्ष पहले ही चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती सरकार ने की थी। फिर से लोग चर्म रोग डॉक्टर के लिए तरस रहे हैं। चर्म रोगी कई दिनों से अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं कि उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मिलें परंतु चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से उन्हें कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में विशेषज्ञों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed