{"_id":"66829452f13bb50cf600ef1f","slug":"patients-forced-to-sit-on-the-floor-in-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130684-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में मरीज फर्श पर बैठने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में मरीज फर्श पर बैठने को मजबूर
Tue, 02 Jul 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगी कतार। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में छुट्टी के बाद सोमवार को खूब भीड़ उमड़ी। हर ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ इतनी थी कि मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर हो गए। कई ओपीडी के बाहर कुर्सियों के एक और दो ही सेट रखे हुए थे, जहां मरीजों को बैठने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
मेडिसिन ओपीडी, गायनी, ऑर्थो ओपीडी और नेत्र रोग ओपीडी के बाहर भी मरीज जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इन ओपीडी के बाहर बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों के परेशान होना पड़ रहा है। अब बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गीले जूतों के साथ नमी और गंदगी भी पहुंचने से संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।
मगर अस्पताल प्रबंधन मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं कर पाया है। मरीजों जमना दास, दुर्गा दास, संसार चंद, कृष्णा देवी, लीलावती, प्रियंका आदि ने कहा कि यहां पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण खासी परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को हो चाहिए कि यहां पर कुर्सियां अथवा बेंच लगाए जाएं, ताकि मरीज आसानी से बैठ सकें।
विज्ञापन
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कुर्सियां लगाई गई हैं। कई बार मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है, जिस कारण बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती।