{"_id":"65a83a9553f31e9acc0b0e26","slug":"patient-transported-on-cot-due-to-lack-of-road-facilities-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-19144-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क सुविधा न होने से चारपाई पर पहुंचाया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क सुविधा न होने से चारपाई पर पहुंचाया मरीज
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ब्लॉक बिझड़ी की हरसौर पंचायत के मसलाना कलां की अनुसूचित जाति बस्ती के प्रीतम चंद पुत्र करमचंद की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क सुविधा न होने की वजह से ग्रामीणों ने ऊबड़-खाबड़ रास्ते से मरीज को चारपाई पर लेटा कर सड़क तक पहुंचाया। वहां से टैक्सी में सिविल अस्पताल बड़सर लेकर गए।
डॉक्टरों ने मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शामलात भूमि होने के कारण भी गांव तक सड़क पहुंचने में कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है गांव को सड़क सुविधा से जितनी जल्दी हो सके जोड़ा जाए अन्यथा ग्रामीण आगामी लोस चुनाव का बहिष्कार करने पर मजबूर हो सकते हैं। इस संबंध में बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 56 लाख का बजट मंजूर हो चुका है। शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएगा। गांव के एक व्यक्ति ने कोर्ट से स्टे लिया है। उम्मीद है कि जिस व्यक्ति ने कोर्ट से स्टे लिया है वह शीघ्र ही केस को वापस ले रहा है। स्टे समाप्त होने के तुरंत बाद सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए जाएगा।