{"_id":"6328aabdd64cad721d27aaa8","slug":"patient-slip-system-will-be-online-in-hamirpur-hospital-hamirpur-hp-news-sml422251496","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर अस्पताल में मरीजों की पर्ची सिस्टम होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर अस्पताल में मरीजों की पर्ची सिस्टम होगा ऑनलाइन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की मेडिसिन ओपीडी के बाहर बारी का इंतजार करते मरीज।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में अब पर्ची बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक का सारा काम आनलाइन होगा। मरीजों को पर्ची बनवाकर फिर ओपीडी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
आनलाइन पर्ची बनकर मरीज की बीमारी से संबंधित ओपीडी और चिकित्सक की जानकारी उसमें फीड हो जाएगी। मरीज की जानकारी संबंधित ओपीडी के चिकित्सक तक पहुंच जाएगी। चिकित्सक मरीज को ओपीडी में उपचार देगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की प्रत्येक ओपीडी में कंप्यूटर डेस्कटॉप लगेंगे और प्रत्येक चिकित्सक को टैबलेट दिए जाएंगे। ईसीएचएस अस्पताल की तर्ज पर ही मरीजों को आनलाइन उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसमें मरीजों को किसी बीमारी के उपचार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में अस्पताल इंफॉर्मेशन सिस्टम रजिस्ट्रेशन के यह सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गई है। यह आनलाइन सुविधा मरीजों के लिए सहूलियत देगी। आनलाइन पंजीकरण के बाद मरीज की जानकारी और पूर्व में उसे क्या दवाइयां दी थीं यह भी जानकारी फीड होगी। ऐसे में मरीज को बार-बार चिकित्सक को पुरानी पर्चियां या दवाइयां दिखाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में इस प्रणाली से इलाज शुरू करने की योजना बनाई है। इसे युद्धस्तर पर लागू करने का काम भी किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मेडिकल कॉलेज के वर्तमान कैंपस से ही अस्पताल इंफॉर्मेशन सिस्टम रजिस्ट्रेशन के तहत मरीजों को ऑनलाइन उपचार की यह सुविधा मिलना शुरू होगी।
विज्ञापन
पर्ची सिस्टम आनलाइन करने का युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। कैंपस से ही मरीजों को यह सुविधा दी जाएगी।
डॉ. सुमन यादव, प्राचार्य डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर।