{"_id":"6af36e32e72d1a5d7f019267","slug":"patient-influx-increases-at-medical-college-following-a-two-day-holiday-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-214831-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो दिन की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में बढ़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो दिन की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज में बढ़ी मरीजों की भीड़
Wed, 11 Nov 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाते मरीज। संवाद
हमीरपुर। दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह अस्पताल खुलते ही उपचार करवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
पर्ची काउंटर पर पर्चियां बनाने और ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 900 तक पहुंच गई।
मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक मरीज गले में खराश, जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीजों की संख्या भी काफी अधिक रही।
विज्ञापन
अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोग भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। मेडिसिन ओपीडी में 100 से अधिक मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया।
गौरतलब है कि रविवार और सोमवार को अवकाश होने के कारण मंगलवार को अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ गया। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी अतिरिक्त भार देखने को मिला। हालांकि, चिकित्सकों ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि छुट्टी के बाद मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मरीजों को ओपीडी में बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया गया है।