{"_id":"65aade358eccdc634a0fc2ab","slug":"pathankot-to-tirfalghat-bus-is-not-going-for-20-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-19278-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 20 दिन से नहीं जा रही है पठानकोट से तिरफालघाट बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 20 दिन से नहीं जा रही है पठानकोट से तिरफालघाट बस
विज्ञापन
पट्टा (हमीरपुर)। एचआरटीसी डिपो पठानकोट की पठानकोट से तिरफालघाट बस सेवा बंद होने के कारण पट्टा में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सुबह 6:40 के करीब पट्टा से निकलती थी। इसमें यात्री ज्वालाजी, बज्रेश्वरी देवी और टांडा अस्पताल में उपचार करवाने के लिए जाते थे लेकिन पिछले 20 दिन से यह बस नहीं जा रही है।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बस के न आने से कई पंचायतों के सैकड़ों लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों प्रवीण कुमारी, सुनीता देवी, गायत्री देवी, कुशल कुमार, रामदास और अन्य के लोगों ने निगम से मांग की है कि जल्द इस बस को बहाल किया जाए। वहीं इस बारे एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि यह बस पठानकोट डिपो की है। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के आरएम गोपाल कुमार ने बताया कि धुंध के कारण बस नहीं चलाई जा रही है। जल्द रूट सुचारु होगा।