{"_id":"63713211547f552bce306a30","slug":"passengers-will-get-relief-after-three-days-hamirpur-hp-news-sml427716652","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद आज मिलेगी यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद आज मिलेगी यात्रियों को राहत
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर में अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए बस देखते यात्री।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान और रविवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते जिला भर के लोगों को बसों के लिए भटकना पड़ा। शुक्रवार को मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए निगम की बसों में सवार होकर रवाना हुई थीं। शनिवार को मतदान के बाद रात को यह बसें लौटीं। रविवार को भी एचआरटीसी के करीब 70 रूटों पर बसें बंद रहीं। जबकि, वर्तमान में 160 के करीब रूटों पर निगम की बसें चलाई जा रही हैं। ऐसे में तीसरे दिन भी लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, 11 व 12 नवंबर को चुनावी ड्यूटी के चलते अधिकतर बसें नहीं चलीं। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। रविवार को भी एचआरटीसी के कई रूट बंद रहे। वहीं, रविवार को अवकाश के चलते निजी बसें भी बहुत कम थीं। कम सवारियों का तर्क देकर अधिकतर निजी बस ऑपरेटर रविवार वाले दिन रूटों पर बसें नहीं भेज रहे।
इससे रविवार को हमीरपुर बस अड्डे पर यात्रियों को घंटों देर तक अन्य बसों का इंतजार करना पड़ा। अब 14 नवंबर को तीन दिन बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों अभिषेक, शुभम, मीना, बीना आदि ने कहा कि बसें न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारे में एचआरटीसी के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि सोमवार से सभी रूटों पर बसें भेजी जाएंगी।