फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passed out students of ITI Rail were honored in the convocation ceremony.

Hamirpur (Himachal) News: दीक्षांत समारोह में आईटीआई रैल के पास आउट विद्यार्थियों को नवाजा

Mon, 18 Sep 2023 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 18 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में रविवार को दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें आईटीआई रैल से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सत्र 2021-22 और 2022-23 में पास आउट हुए विद्यार्थियों को नेशनल ट्रेड प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण के दौरान 95 फीसदी से अधिक उपस्थिति और प्रत्येक विषय में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने पर 5100 रुपये का चेक भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों से प्रशिक्षण लेने वाले कई छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्लेसमेंट करवाने की ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संयोजक नरेंद्र सोनी ने कहा कि दीक्षांत समारोह में आईटीआई के 78 छात्रों को एनटीसी और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वहीं, 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल करने पर 5100 रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद इस तरह का कार्यक्रम दूसरी बार आयोजित किया गया है। पिछले वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी इसी संस्थान से पास आउट हुए चार मेधावी छात्रों को एनटीसी के साथ 5100 रुपये का चेक भेंट किया गया था। इस परंपरा को शुरू करने के उपरांत बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हुई है। इस बार के कार्यक्रम में 10 छात्रों को यह सम्मान संस्थान की ओर से दिया गया है। इसमें सभी ट्रेडों के बच्चों की स्क्रीनिंग करके ही मेधावी छात्रों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। उसी के तहत नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट मुख्य अतिथि की ओर से वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कीं। आईटीआई के वर्ष 1966-67 स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में पास आउट हुए पूर्व छात्र धर्म सिंह, पूर्व में आईटीआई के इंस्ट्रक्टर, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता केएस ठाकुर को भी बैज लगाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर अतिरिक्त कार्यभार न होने से अनुपस्थित रहे, जबकि अन्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed