फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Part-time employees of the Revenue Department met the Deputy Commissioner regarding their demands

Hamirpur (Himachal) News: मांगों को लेकर उपायुक्त से मिले राजस्व विभाग के अंशकालीन कर्मचारी

Tue, 11 Mar 2025 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Mar 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
कहा, सात वर्ष का सेवाकाल पूरा होने के बाद भी नहीं बनाए वेतन भोगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजस्व विभाग के अंशकालीन कर्मचारी संघ ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिले। राजस्व अंशकालीन कर्मचारी संघ हमीरपुर के प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि सात वर्ष का सेवाकाल पूरा होने के बाद पटवार वृत्त में कार्यरत अंशकालीन कर्मियों को वेतन भोगी नहीं बनाया गया है।

सितंबर 2024 में इनका सेवाकाल सात वर्ष को हो चुका है। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक सात वर्ष सेवाकाल के बाद वेतन भोगी बनाया जाता है लेकिन पटवार वृत्त में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारी वेतन भोगी नहीं बन पाए हैं। छह महीने से वेतनभोगी बनने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंशकालीन कर्मचारियों ने अपना सात वर्ष का कार्यकाल सितंबर 2024 में पूरा कर लिया है उसके बाद छह महीने बीत गए लेकिन दैनिक वेतनभोगी नहीं बनाया गया। अगर उनकी नियुक्ति एक अप्रैल 2025 के बाद होती है तो इनके नियमित होने के लिए एक वर्ष का समय अधिक लगेगा और दैनिक वेतन भोगी से नियमित होने के लिए चार वर्ष के बजाय पांच वर्ष का समय लगेगा। पटवार वृत्तों के अंशकालीन कर्मियों ने इन्हें एक अप्रैल 2025 से दैनिक वेतन भोगी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed