फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parents are making their children study MBBS and PhD by earning daily wages

Hamirpur (Himachal) News: दिहाड़ी के तप से अभिभावक करवा रहे बच्चों से एमबीबीएस और पीएचडी की पढ़ाई

Fri, 02 May 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 May 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कड़ी धूप में दिहाड़ी-मजदूरी कर अभिभावकों के मेहनतकश हाथ बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। धूप की तपिश सह कर अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। जिले में मजदूरों के बच्चे बीटेक, एमबीबीएस से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई कर रहे हैं। महिला और पुरुष दोनों ही बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मनरेगा के माध्यम से जिले में नौ अभिभावकों के बच्चे पंजीकृत है जो कि कामगार कल्याण बोर्ड की योजना का मौजूदा साल में लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन



तहसील टौणी देवी की मजदूर ऊषा देवी ने वर्ष 2008 में मनरेगा के माध्यम से दिहाड़ी-मजदूरी का काम शुरू किया। आज मजदूर महिला का बेटा रोहित बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वहीं पट्टा के मजदूर कमलजीत का बेटा लक्ष्य ठाकुर बीटेक सीएसई की पढ़ाई कर रहा है। परिवार दिहाड़ी-मजदूरी करके बेटे को पढ़ा रहा है। जोलसप्पड़ के सुशील कुमार की बेटी शाइना बीटेक सिविल, दंगड़ी के दीप कुमार का बेटा निखिल बीटेक, कोहडरा के विपिन कुमार की बेटियां समीक्षा व अमीक्षा गर्ग एमएससी, धिरवीं के प्यार चंद का बेटा पीयूष कुमार बीए एलएलबी, पुतड़ियाल के कुशल कुमार की बेटी रिया एमबीबीएस और गसोता के पवन कुमार का बेटा दिनेश बीटेक और मझोग सुल्तानी के दिनेश की बेटी अंकिता रसायन विज्ञान में पीएचडी कर रही है। यह पंजीकृत मजदूरों का आंकड़ा है जो कि सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा कई ऐेसे मेहनतकश मजूदर हैं जो सरकारी योजनाओं के बिना भी बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के मौके दे रहे हैं।
विज्ञापन



जिला में नौ मजदूरों के बच्चे विभिन्न संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्थानों में पढ़ाई के लिए प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से उन्हें योजना के तहत सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रश्मि ठाकुर, जिला श्रम अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed