फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panel lawyers given information about NALSA portal and LSMS

Hamirpur (Himachal) News: पैनल वकीलों को दी नालसा के पोर्टल और एलएसएमएस की जानकारी

Sun, 24 Aug 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 24 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की मुफ्त कानूनी सहायता योजना से लोगों को लाभान्वित करने हेतु शनिवार को एडीआर सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने पैनल वकीलों, रिटेनर वकीलों और पैरा लीगल वॉलंटियरों को नालसा के वेब पोर्टल और लीगल सर्विसेज मैनेजमेंट सिस्टम (एलएसएमएस) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सटीक रिपोर्टिंग एवं निगरानी सुनिश्चित करने के लिए नालसा ने अपना वेब पोर्टल आरंभ किया है और इसे एलएसएमस प्रणाली से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

इससे पैनल वकीलों, रिटेनर वकीलोें और पैरा लीगल वॉलंटियरों सहित सभी हितधारकों को केसों की डाटा एंट्री, इनकी रिपोर्टिंग एवं ट्रैकिंग और मुफ्त कानूनी सहायता योजना के लाभार्थियों का रिकॉर्ड रखने में काफी सुविधा होगी और इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। कुलदीप शर्मा ने सभी पैनल वकीलों, रिटेनर वकीलोें और पैरा लीगल वॉलंटियरों से इस प्रणाली को गहनता के साथ समझने और इसका उपयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed