फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayats will smell of fruits and medicinal plants

Hamirpur (Himachal) News: फलों और औषधीय पौधों से महकेंगी पंचायतें

Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड सुजानपुर की पंचायतें शीघ्र ही फलों और औषधीय एवं गुणकारी पौधों से महकती नजर आएंगी। पंचायतों में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की अगुवाई में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पंचायतों में फल, औषधीय एवं गुणकारी पौधे जो पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ लोगों के काम आ सकें, उन्हें लगाया जाएगा। विकास खंड कार्यालय सुजानपुर की ओर से सभी पंचायतों को पौधरोपण अभियान के लिए सूचित कर दिया गया है। स्वयं सहायता समूह के सदस्य अपनी पंचायतों में कितने पौधे लगाएंगे, इसकी सूची विकास खंड कार्यालय में देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें उस सूची के अनुसार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। पौधरोपण अभियान में लगाए जाने वाले पौधों में आम, कटहल, नींबू, गलगल, अमरूद, आंवला, हरड़ इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा जिस किसी पंचायत में अन्य किस्म के पौधे लगाने की जरूरत है तो वहां की जलवायु के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी मांग भी कार्यालय में की जा सकती है। इसके लिए पंचायतों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि जल्द से जल्द अपने मांग पंचायत में भेजना सुनिश्चित करें। पौधरोपण कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। इसमें काम करने वाले लोगों को मनरेगा के तहत दिहाड़ी भी दी जाएगी। इस बारे में समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी अशोक कुमार ने कहा एक माह तक यह विशेष पौधरोपण अभियान पंचायतों में चलेगा। अभी तक आधा दर्जन पंचायतों डूहक, धड्डमेना, लंबरी, दाड़ला, बनाल और चमियाना ने आम, कटहल, नींबू, गलगल, अमरूद, आंवला इत्यादि पौधे लगाने की मांग दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed