फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat Samiti and City Council face to face regarding construction work

Hamirpur (Himachal) News: निर्माण कार्य को लेकर पंचायत समिति और नगर परिषद आमने-सामने

Mon, 02 Sep 2024 03:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Samiti and City Council face to face regarding construction work
पंचायत समिति हमीरपुर की जमीन पर नगर परिषद हमीरपुर की मशीनरी मलबे को हटाती हुई। संवाद।
नगर परिषद के खिलाफ पंचायत समिति हमीरपुर ने पुलिस को सौंपी शिकायत
विज्ञापन

समिति का दावा, नोटिस के बावजूद नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्य रखा है जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। खंड विकास कार्यालय हमीरपुर के सामने वाली जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद हमीरपुर और पंचायत समिति हमीरपुर आमने-सामने हैं। यहां लंबे समय से खाली पड़ी जमीन पर नगर परिषद ही ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। बीते सप्ताह ही यहां पर जेसीबी के जरिये निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पंचायत समिति का कहना है कि यह हमारी जमीन है। निर्माण कार्य की भनक लगते ही पंचायत समिति हमीरपुर की ओर से नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद निर्माण कार्य न रुपने पर अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। सदर थाना हमीरपुर में इसकी शिकायत दी गई है। फिलहाल नगर परिषद हमीरपुर की ओर से यहां पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

नगर परिषद हमीरपुर के पदाधिकारियों का तर्क है कि बीडीओ कार्यालय हमीरपुर के सामने स्थित इस जमीन पर कुछ साल पहले शौचालय थे। यहां पर जर्जर हो चुके इन शौचालयों को हटा दिया गया था और यहां पर गंदगी और कचरा फैला रहता था। इस जमीन के साथ लगते निजी मकान की नींव को बारिश के दौरान नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे में बीते 25 अगस्त को नगर परिषद की ओर से यहां पर जेसीबी लगाकर जमीन को समतल किया गया और गंदगी को यहां से हटाया गया। इसके तुरंत बाद नगर परिषद हमीरपुर को पंचायत समिति हमीरपुर ने कार्य रोकने के लिए कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा। इस पत्र के बावजूद यहां पर निर्माण कार्य जारी रहा तो रविवार को इस विषय पर पंचायत समिति हमीरपुर की ओर से सदर थाना में शिकायत दी गई है। अब फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन




कोट्स

पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य को नहीं रोका गया था। ऐसे में यह शिकायत सदर थाना हमीरपुर में दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत समिति हमीरपुर की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि इस जमीन पर गंदगी फैली हुई थी। जमीन पर कभी शौचालय थे जिन्हें हटा दिया गया है। शहर के सौंदर्यीकरण की मुहिम के साथ इस जगह को साफ किया गया है। साथ लगते मकान की नींव को बारिश के पानी से खतरा था। ऐसे में इस जमीन पर बजरी डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed