{"_id":"6aa5ac6230879113910c1b98","slug":"panchayat-representatives-were-given-training-for-effective-implementation-of-schemes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208109-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया प्रशिक्षण
Sun, 13 Sep 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विकास खंड की छह ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक समिति सभागार भोरंज में संपन्न हुआ। शिविर में ढनवान, कंज्याण, अम्मण, कैहरवीं, दिम्मी और दाड़ी पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड पंचों ने भाग लिया।
प्रतिनिधियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। खंड पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की मुख्य आधारशिला हैं।
प्रतिनिधि आपसी तालमेल और जन सहयोग से विकास कार्यों को गति दें। खंड उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं, बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार ने महिला एवं बाल विकास योजनाओं तथा खंड स्वास्थ्य शिक्षक अमनदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। संवाद