{"_id":"67c5c09b6fdd2764380b9058","slug":"pan-down-strike-of-patwari-kanungo-continues-services-disrupted-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-149719-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पटवारी-कानूनगो की पैन डाउन हड़ताल जारी, सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पटवारी-कानूनगो की पैन डाउन हड़ताल जारी, सेवाएं बाधित
Tue, 04 Mar 2025 08:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
जब तक सरकार मांगें नहीं मानती, हड़ताल रहेगी जारी : मीना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अपनी मांगों को लेकर पटवारी-कानूनगो पैन डाउन हड़ताल पर हैं। जिस कारण कई सेवाएं बाधित हो रही हैं। सोमवार को भी इनकी पैन डाउन हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री, इंतकाल, तकसीम, डिमार्केशन, जमाबंदी अपडेशन सहित अन्य कार्य प्रभावित हुए। सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही पटवारी-कानूनगो को स्टेट कैडर में तब्दील करने की अधिसूचना जारी की है।
इस फैसले के मुताबिक पटवारी और कानून को जिला से बाहर राज्य में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। पटवारी-कानूनगो सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। पटवारी-कानूनगो संघ हमीरपुर की अध्यक्ष मीना ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए संघ प्रयासरत्त है। गौर रहे कि पटवारी-कानूनगो संघ ने 25 और 27 फरवरी को सामूहिक हड़ताल की थी। अब वह 28 फरवरी से पैन डाउन पर हैं।