फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Outstanding rent for shops under the Sujanpur Municipal Council has reached one crore rupees.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद की दुकानों का बकाया किराया एक करोड़ रुपये पहुंचा

Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर। नगर परिषद सुजानपुर की किराये पर दी गई दुकानों का बकाया किराया करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लंबे समय से किराया जमा नहीं होने के कारण परिषद के राजस्व पर असर पड़ रहा है, जिससे शहर के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब नगर परिषद प्रशासन बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। नगर परिषद ने शहर में व्यापार को बढ़ावा देने, लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और अपनी आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर व्यावसायिक दुकानों का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन

इन दुकानों को नियमानुसार व्यापारियों और स्थानीय लोगों को किराये पर आवंटित किया गया। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से कई दुकानदार नियमित रूप से किराया जमा नहीं करवा रहे हैं, जिससे बकाया राशि लगातार बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की ओर से दुकानदारों को किराया जमा करवाने के लिए समय-समय पर नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि की वसूली नहीं हो पाई। कुछ दुकानदारों पर लाखों रुपये का किराया लंबित है।
दुकानों से मिलने वाला किराया नगर परिषद की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसी राशि से शहर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, नालियों के निर्माण और सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न जनसुविधाओं पर खर्च किया जाता है। ऐसे में करीब एक करोड़ रुपये का किराया बकाया रहने से परिषद की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है।




कोट

दुकानदारों से अपील की है कि वे अपना बकाया किराया जल्द जमा करवाएं, ताकि शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक धन उपलब्ध हो सके। लंबे समय से किराया जमा नहीं करवाने वाले दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -हर्षित शर्मा, नगर परिषद अधिकारी

संशोधन : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed