{"_id":"6594617e68ff07ad9a039a29","slug":"outcry-for-oil-200-private-buses-did-not-run-passengers-walked-on-foot-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-17846-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तेल के लिए हाहाकार, नहीं चलीं 200 निजी बसें, पैदल चले यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तेल के लिए हाहाकार, नहीं चलीं 200 निजी बसें, पैदल चले यात्री
विज्ञापन
हांडा फिलिंग स्टेशन पर तेल के बारे में पूछते वाहन चालक।
हमीरपुर। जिलेभर में ट्रक यूनियन की हड़ताल का दूसरे दिन भी व्यापक असर देखने को मिला है। जिले के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है। जिला के हर उपमंडल में इक्का दुक्का पेट्रोल पंप पर तेल मिल रहा हैं। यहां पर दुपहिया वाहनों के लिए 200 और बड़े वाहनों के लिए 500 की सीमा तय की गई है। कुछ पेट्रोल पंप पर लाइनों में लगे वाहन चालकों को मंगलवार को तेल नहीं मिल पाया है। यहां घंटों के इंतजार के बाद भी वाहन चालकों को खाली लौटना पड़ा है। वहीं, गैस की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। एलपीजी गैस सप्लाई न आने से बुधवार को उपभोक्ताओं को दिक्कतें पेश आ सकती हैं। जिले में निजी और सरकारी बस सेवा भी प्रभावित हुई है। एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों का प्रावधान भी किया। सैकड़ों निजी बस रूटों पर मंगलवार को बस सेवा नहीं मिल पाई है, जबकि बस स्टैंड हमीरपुर से जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 11 अतिरिक्त बसें भी भेजी गई हैं। सरकारी बसों में जमकर ओवर लोडिंग भी देखने को मिली है। बस स्टैंड हमीरपुर में यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे। कुछ यात्रियों को टैक्सियों का भी सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों क्षेत्रों में तो यात्रियों को पैदल ही गंतव्य की ओर जाना पड़ा। निजी बसों के जिले में 300 में से 200 से अधिक बस रूट प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार ने कहा कि बुधवार को बस सेवा को सुचारू रखने के लिए तेल का प्रबंध किया जा रहा है।
हरिद्वार में फंसीं दो बसें, कल बढ़ेगा संकट
एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की दो बसें हरिद्वार में फंस गई हैं। हड़ताल के चलते इन बसों को रोक लिया गया है। जिले में मंगलवार को एचआरटीसी के महज 15 बस रूट प्रभावित हुए हैं लेकिन बुधवार को यातायात का संकट बढ़ने की आशंका है। एचआरटीसी प्रबंधन तेल का प्रबंध करने में जुटा है। यदि देर रात तक प्रबंध हो जाता है तो अधिकतर रूटों को संचालित किया जाएगा। फिलहाल बसों के संचालन को लेकर संशय बना हुआ है।
महज आठ पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कमी : डीसी
आपात सेवाओं के लिए जिला प्रशासन हमीरपुर की तरफ से पेट्रोल-डीजल की अतिरिक्त व्यवस्था मंगलवार को करवाई गई है। इससे अस्पतालों में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का संचालन आसानी से हुआ है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है लेकिन हड़ताल लंबी चलती है तो आपात सेवाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है। डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि आपात सेवाओं के व्यवस्था की गई है ताकि कोई परेशानी न हो। जिले में 48 पेट्रोल पंप में से तीन में तेल खत्म हुआ है। पांच में तेल कम था जबकि अन्य 43 पंपों में सप्लाई उपभोक्ताओं को सुचारू रही है।
विज्ञापन
कोट्स
वाहन चालक विजय कुमार का कहना है कि इस हड़ताल से उनके दिनचर्या के कार्यों पर असर पड़ा है। उनके सुबह से शाम तक के सारे कार्य प्रभावित हुए हैं। पेट्रोल भी जरूरत के अनुसार नहीं मिल सका है।
पक्का भरो स्थित सरयू पेट्रोल पंप के मैनेजर अजय कुमार का कहना है कि हमारे फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पेट्रोल पंप के मालिक की अपने सारी बसें पेट्रोल पंप के बाहर लाइनों में लगी हुई हैं। इससे लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है।
यात्री साहिल कुमार का कहना है कि एचआरटीसी की बसें सुचारू रूप से चलने के कारण यात्रियों को आने जाने में कुछ सुविधा मिल रही है लेकिन कल भी हड़ताल ऐसे ही चलती रही तो पूरा कामकाज प्रभावित हो जाएगा।
शिवम कुमार का कहना है कि उन्हें अपने घर ककड़ तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर बस नहीं आती है तो उन्हें महंगे दामों पर टैक्सी करके घर पहुंचना पड़ेगा।
मैसर्ज शहीद सुरजीत सिंह गैस सर्विस के मैनेजर रूप सिंह ने बताया कि हमारी एजेंसी में केवल कल तक के लिए ही गैस आपूर्ति के लिए रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। बुधवार के बाद गैस की सप्लाई नहीं हो पाएगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ललित कुमार ने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप में तेल नहीं मिल सका है। घर तक पहुंचने के लिए ही पेट्रोल बचा हुआ है। कल मुझे काॅलेज जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
डेली नीड के दुकानदार आशीष कुमार ने कहा कि आज और कल के लिए दूध, पनीर और दही की सप्लार्ई मौजूद है। पेट्रोल न मिलने से गाड़ी दुकान तक नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सब्जी विक्रेता विजय कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी में आज थोड़ी कम सब्जियां आर्ई थीं। जहां पहले 25 से 30 किस्म की सब्जियां होती थी वहीं आज सब्जी मंडी में महज 10 से 12 किस्मों की ही सब्जियां पहुंची थीं। सब्जी मंडी में रात को गाड़ी पहुंचती है यदि यह गाड़ी नहीं पहुंची तो दुकानों में सब्जियां नहीं मिलेंगी।