फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Organized women's competitions to increase vote percentage

Hamirpur (Himachal) News: मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए महिलाओं की प्रतियोगिताएं करवाईं

Fri, 22 Mar 2024 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Organized women's competitions to increase vote percentage
धमरोल पंचायत के याणवीं धार प्राथमिक स्कूल में स्वीप के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान जारी है। धमरोल पंचायत के याणवीं धार प्राथमिक पाठशाला में स्वीप के अंतर्गत वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बतौर मुख्यातिथि महिला मंडल के सदस्यों, ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि हर चुनाव में वोट डालने के लिए महिलाओं की प्रतिशतता पुरुषों से अधिक रहती है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भोरंज आरक्षित 36 विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जगह-जगह महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, युवक मंडलों व शिक्षण संस्थानों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं ताकि मत प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करके वोट के महत्व से अवगत करवाएं तथा लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रस्साकशी, नींबू दौड़ व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रस्साकशी में पिंकी देवी व बिमला प्रथम रहीं। नींबू दौड़ में नर्वदा देवी और म्यूजिकल चेयर दौड़ में मीरा शर्मा प्रथम रहीं। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी अनिल डोगरा, धमरोल वृत्त पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर, प्राथमिक पाठशाला धार के बालकृष्ण शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष मीरा शर्मा व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed