फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Organic vermilion to be sold at Balyogi's court.

Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में बिकेगा ऑर्गेनिक सिंदूर

Sat, 08 Aug 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 08 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Organic vermilion to be sold at Balyogi's court.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में स्वदेशी उत्पाद बेचती स्वयं सहायता समूह की महिला। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री के साथ ऑर्गेनिक सिंदूर, अजवाइन और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी एक ही स्थान पर मिलेगा।
विज्ञापन

मंदिर न्यास प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों को दी गई दुकान के विस्तार की अनुमति प्रदान कर दी है। दुकान का चार लाख रुपये की लागत से विस्तार किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थायी बाजार मिलेगा और श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं पारंपरिक वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विस्तार के बाद दुकान में ऑर्गेनिक सिंदूर, अजवाइन, हल्दी, अचार, पापड़, बड़ी, चटनी, घी के अलावा पतरोड़े, मक्की की रोटी, साग, कढ़ी, चावल, बबरू सहित अन्य हैंडमेड उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इससे श्रद्धालु हिमाचल की स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक स्वाद से भी जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास ने दियोटसिद्ध ग्राम संगठन को दुकान आवंटित की थी। पहले यहां केवल हैंडक्राफ्ट और पूजा सामग्री बेचने की अनुमति थी, जिससे महिलाओं को अपेक्षित आय नहीं हो पा रही थी।
महिलाओं की मांग पर मंदिर न्यास ने कैंटीन संचालन और अन्य उत्पादों की बिक्री की अनुमति दी। बिक्री बढ़ने के बाद अब दुकान के विस्तार का कार्य किया जा रहा है।
कोट
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दुकान का विस्तार करने के लिए बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है, दुकान का विस्तार होने से जहां उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं, श्रद्धालुओं को भी मंदिर परिसर में पारंपरिक पकवानों के साथ उत्पाद मिलेंगे। -राजेश शर्मा, बीडीओ बिझड़ी


ऑर्गेनिक सिंदूर रहेगा विशेष आकर्षण
दुकान में उपलब्ध होने वाला ऑर्गेनिक सिंदूर योजना का प्रमुख आकर्षण रहेगा। रासायनिक तत्वों से मुक्त इस सिंदूर को पारंपरिक विधि से देसी हल्दी के माध्यम से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा पूजा में उपयोग होने वाली अन्य प्राकृतिक सामग्री भी बिक्री के लिए रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण विकल्प मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed