फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Orders issued to maintain vigilance regarding scrub typhus

Hamirpur (Himachal) News: स्क्रब टायफस को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश जारी

Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में स्क्रब टायफस को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए हैं। अस्पताल में मेडिसिन विभाग ने पिछले एक सप्ताह में करीब 25 सैंपलों की जांच की गई है। हालांकि, अभी तक कोई भी मामला स्क्रब टायफस का नहीं आया है। लेकिन, एहतियात के लिए जिन मरीजों को बुखार आदि हो रहा है और उन्हें देखकर लग रहा है इसमें लक्षण हो सकते हैं। एहतियातन ऐसे मरीजों का सैंपल ले लिया जा रहा है, ताकि सुरक्षा बनी रही। इस मौसम में ही स्क्रब टायफस के सबसे ज्यादा मरीज आते हैं और प्रदेश में कई जगह इसके मामले आ भी रहे हैं। अभी तक हमीरपुर जिला इससे सुरक्षित है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सबसे ज्यादा ओपीडी मेडिसिन वार्ड की है। अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 1600 के करीब है। अकेले मेडिसिन वार्ड की ओपीडी 400 के करीब है। वार्ड के बाहर हमेशा लंबी कतारें लगी रहती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिसिन विभाग को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में कॉलेज के प्राचार्य डॉॅ. रमेश भारती ने कहा कि स्क्रब टायफस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed