{"_id":"60acf0d58ebc3e8662127a02","slug":"orders-issued-to-increase-the-corona-curfew-by-31-may-morning-hamirpur-hp-news-sml3714120143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह तक बढ़ाने के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह तक बढ़ाने के आदेश जारी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला दंडाधिकारी देवश्वेता बनिक ने कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत एवं राज्य कार्यकारी समिति की ओर से जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों की अनुपालना में कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिले में कोरोना कर्फ्यू के संबंध में पूर्वोक्त आदेशों के तहत लगाए गए प्रतिबंधों एवं प्रदत्त छूटों को 31 मई 2021 प्रात: 6.00 बजे तक बढ़ा दिया हैं। आदेशों के अनुसार इन कर्फ्यू उपायों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, आईपीसी की धारा 188 के प्रावधानों, एचपी पुलिस अधिनियम-2007 की विभिन्न धाराओं और अन्य कानूनी प्रावधान जो लागू हों, उनके तहत कार्रवाई की जा सकती है।