फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Orders disobeyed, garbage not being collected even till 10 in the morning

Hamirpur (Himachal) News: आदेशों को ठेंगा, सुबह दस बजे तक भी नहीं उठाया जा रहा कूड़ा

Tue, 30 Sep 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Orders disobeyed, garbage not being collected even till 10 in the morning
मुख्य बाजार हमीरपुर में आवारा कुत्ते। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। शहर में भले ही सफाई कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे से पहले कूड़ा उठाने के निर्देश हैं, लेकिन इसके बावजूद दोपहर तक कचरा नहीं उठाया जा रहा है, जिसके चलते शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कचरा उठाने वाली गाड़ी हर दिन देरी से बाजार में पहुंच रही है। कायदे से कचरे को उस वक्त ही दुकान से बाहर निकालना होता है, जब कचरे की गाड़ी आए अथवा सफाई कर्मी कचरा लेने के लिए आएं।
विज्ञापन

इसके विपरित लोग कचरे के लिफाफे और कूड़ेदान रात को ही बाहर रखे जा रहे हैं और कचरा एकत्र करने की गाड़ी देरी से आने से यह कचरा सड़कों पर लावारिस पशु फैला रहे हैं। समय पर कूड़ा न उठने के कारण इन कूड़े के ढेरों में आवारा कुत्ते खाना तलाशते हुए अपना मुंह मार रहे हैं और इधर-उधर कचरा फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि नगर निगम के तहत 15 वार्ड हैं, जिनमें 11 वार्ड में कूड़ा उठाने की व्यवस्था है। नगर निगम के तहत 110 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कूड़ा 14 वाहनों में उठाया जाता है। मुख्य बाजार में कूड़ा दोपहर तक यूं ही सड़क के किनारे पड़ा रहता है। इस कूड़े में आवारा कुत्ते मुंह मारते हुए दिखाई देते हैं। इससे कूड़ा इधर-उधर बिखर रहा है। इस कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है।
इस संंबंधी ग्राहकों में पवन कुमार, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, निर्मला देवी, कुसुमलता, अंजना देवी का कहना है कि सुबह वह बाजार पहुंचे तो आवारा कुत्ते कूड़े के ढेर में मुंह मारते हुए नजर आए। नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि वह सफाई कर्मचारियों को निर्देश जारी करें कि वह तय समय के भीतर ही कूड़ा उठाएं, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।


कोट :

शहर में सफाई कर्मचारियों को समय पर कूड़ा उठाने के निर्देश दिए हैं। अगर सफाई कर्मचारी समय पर कूड़ा नहीं उठा रहे हैं, तो उन्हें समय पर कूड़ा उठाने के फिर से निर्देश दिए जाएंगे। अगर फिर भी यह समय पर कूड़ा नहीं उठाते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश शर्मा, आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर

मुख्य बाजार हमीरपुर में आवारा कुत्ते। स्रोत : जागरूक पाठक

मुख्य बाजार हमीरपुर में आवारा कुत्ते। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed