{"_id":"63f0c7d1b7f6c70b480534c9","slug":"ops-implemented-other-guarantees-will-also-be-implemented-in-a-planned-manner-kaushal-hamirpur-hp-news-c-19-1-63599-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीएस लागू की, अन्य गारंटियां भी योजनाबद्ध तरीके से होंगी लागू : कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीएस लागू की, अन्य गारंटियां भी योजनाबद्ध तरीके से होंगी लागू : कौशल
Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम कौशल ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार प्रदेश हित में कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार ने आते ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया। वहीं महिलाओं को 1500 रुपये समेत अन्य गारंटियों को भी योजनाबद्ध तरीके से लागू करने के लिए प्रयास जारी हैं। भाजपा ने कभी भी अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। अब कांग्रेस अपने किए हुए वादों को पूरा कर रही है तो भाजपा बिना किसी कारण हो-हल्ला कर रही है। भाजपा यह साफ करे कि वह पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय के साथ है या नहीं।भाजपा की सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बदतर कर दिया है। उन्होंने प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ दिया है। लेकिन, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस की ओर से कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते उन संस्थानों को बंद किया गया, जिनके लिए न तो बजट था और न ही आवश्यकता। आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की ही जीत होगी। कांग्रेस दीर्घकाल के लिए योजनाओं का निर्माण कर रही है, ताकि प्रदेश का विकास हो सके व आर्थिकी को ठीक किया जा सके। उन्होंने वर्तमान सरकार के कर्ज लेने पर कहा कि यह कर्ज भाजपा के कर्ज को चुकाने के लिए ही लिए जा रहे हैं। उनके साथ पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, पूर्व शिक्षा अधिकारी अश्विनी चंबियाल, अंशुल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन