{"_id":"6744965f5582040cda0cab07","slug":"opposition-to-inclusion-of-daduhi-panchayat-in-municipal-corporation-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-141707-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दडूही पंचायत को नगर निगम में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दडूही पंचायत को नगर निगम में शामिल करने का विरोध
Tue, 26 Nov 2024 08:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
दडूृही पंचायत को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में उपायुक्त को मांग पत्र सौंपता प्रतिनिधिमंड
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दडूही के निवासियों ने पंचायत क्षेत्र को हमीरपुर नगर निगम में शामिल करने के फैसले पर विरोध जताया है। पंचायत प्रधान उषा बिरला के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिला और प्रदेश सरकार को नगर निगम में पंचायत को शामिल न करने का मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने पत्र में कहा कि दडूही पंचायत में मुख्यत: गरीब तबके के लोग रहते हैं और वे नगर निगम का टैक्स चुकाने में असमर्थ हैं। नगर निगम में शामिल होने से उनपर वित्तीय बोझ बढ़ेगा, जिससे वे अपनी आजीविका चलाने में परेशान होंगे। लोगों ने सरकार से अनुरोध किया कि उन्हें नगर निगम से बाहर रखा जाए और पंचायत स्तर पर ही उन्हें सुविधाएं दी जाएं।
पंचायत प्रधान उषा बिरला ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत दडूही पंचायत को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों की राय और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल होने से केवल नुकसान होगा, लाभ बहुत कम मिलेगा। पंचायत में रहने वाले गरीब लोगों को यह निर्णय नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ पंचायत के उपप्रधान दलजीत कुमार, वार्ड सदस्य रघुवीर, कर्मचंद, कुलदीप, रेणु देवी, आशा, शशि देवी, महिला मंडल की प्रधान शंकुलता देवी, फिलू राम सहित अन्य ग्रामवासी भी शामिल थे।