फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   opposing transfer policy

शिक्षकों पर लागू की जा रही स्थानांतरण नीति अव्यवहारिक : संघ

Sun, 09 Feb 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षकों पर लागू की जा रही स्थानांतरण नीति को अव्यवहारिक करार दिया है। इस संदर्भ में प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशवीर जंवाल, प्रधान जिला हमीरपुर केवल ठाकुर, महासचिव कमल किशोर शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रस्तावित स्थानांतरण नीति के अनुसार समूचे प्रदेश को 5 क्षेत्रों में बांटा गया है। अत: यह स्पष्ट है कि इससे पूरे प्रदेश के अध्यापकों में भारी उथल पुथल होगी। अगर सरकार की इस नीति के पीछे यह तर्क है कि इससे दुर्गम क्षेत्रों में अध्यापकों के खाली पद भरे जाएंगे तो वहां तो पहले से ही पीटीए और पैरा अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं, जोकि स्थानांतरण नीति से बाहर हैं। उक्त स्थानांतरण नीति में जिला काडर से संबंधित जेबीटी और सीएंडवी अध्यापकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अधिकतर जिले दो जोनों तक ही सीमित हो जाने के कारण यह अध्यापक कहां जाएंगे। इसलिए इस स्थानांतरण नीति की व्यवहारिकता पर प्रश्नचिन्ह लगता है। सरकार ने जिन राज्यों की स्थानांतरण नीतियों को आधार बनाकर इसका ड्राफ्ट तैयार किया है, वहां की भौगोलिक परिस्थिति और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की भौगोलिक परिस्थिति में दिन रात का अंतर है। यहां तक कि हरियाणा जैसे राज्य में भी अब तक इस सॉफ्टवेयर आधारित स्थानांतरण नीति से मात्र एक बार ही तबादले किए गए हैं। संघ के नेताओं का कहना है कि यदि यह वही तबादला नियम हैं जिनकी अध्यापक संघों से चर्चा की गई है तो अध्यापक तबादले पर अन्याय होने पर न्यायालय में जाने का हक भी नहीं रखता, जोकि किसी भी नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed