फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only two dozen routes ran on Sunday, buses remained closed on about a hundred routes

रविवार को चले महज दो दर्जन रूट, सौ के करीब रूटों पर बसें रहीं बंद

Sun, 17 Oct 2021 06:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Only two dozen routes ran on Sunday, buses remained closed on about a hundred routes
बस अड्डा हमीरपुर के टिकट बुकिंग काउंटर पर टिक्ट बुक करवाते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की सौ के करीब बसें रविवार को अपने रूटों पर नहीं गईं। निगम प्रबंधन छुट्टी वाले दिन घाटे के चलते बसों को रूटों पर नहीं भेजता है। जो दो दर्जन लोकल बसें रविवार को रूटों पर गईं, उनमें से एक-एक बस ही एक-एक रूट पर गई, जो महत्वपूर्ण थे। इसके अलावा अन्य रूटों पर बसों के पहिये थमे रहे। जबकि, अंतरराज्यीय 25 रूटों पर बसें सुचारु रूप से गईं। बस अड्डा हमीरपुर पर दिनभर लोग बसों के बारे पूछताछ करते और टिकट बुकिंग करवाते नजर आए। वहीं, रविवार को क्लर्क की परीक्षा होने के चलते भी निगम प्रबंधन ने स्पेशल बसें नहीं चलाईं।
विज्ञापन

इस कारण परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतर अभ्यर्थी निजी वाहनों, टैक्सियों या निजी बसों में परीक्षा केंद्र और यहां से अपने घर पहुंचे। त्योहारी सीजन होने के चलते लोग छुट्टी वाले दिन भी खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। ऐसे में अधिकतर लोकल रूटों पर निगम की बसें न होने से उन्हें आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों एवं परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में राकेश कुमार, शिवांश, विनय कुमार, विद्याधर आदि ने कहा कि निगम प्रबंधन को रविवार को भी बसें रूटों पर भेजनी चाहिए।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने कहा कि अधिकतर परीक्षाएं रविवार के ही दिन होती हैं और बसें न होने से उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि निगम के 120 के करीब लोकल रूट चलते हैं। इनमें से करीब दो दर्जन ही रविवार को चले, सौ के करीब रूटों पर बसें नहीं गईं। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि रविवार को सवारियां नहीं मिलती हैं। तेल खर्च भी पूरा नहीं होता है। इसलिए बसें केवल महत्वपूर्ण रूटों पर ही भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed