{"_id":"6605590f22e23c14270fb05a","slug":"only-two-clerks-in-ex-servicemen-welfare-department-facing-difficulty-in-getting-the-work-done-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-124510-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में महज दो क्लर्क, काम करवाने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में महज दो क्लर्क, काम करवाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन
चार क्लर्कों का कार्य देख रहे महज दो व्यक्ति
विभाग के लिए स्वीकृत हैं कुल चार पद, दो रिक्त
अन्य पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने वाला विभाग स्वयं झेल रहा दिक्कत
पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार और अन्य दस्तावेज संबंधी कार्य करवाने में होती है खासी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर में महज दो क्लर्क होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाभर से पूर्व सैनिक, सैनिक व उनके परिजन अपने कार्य करवाने के लिए पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर में पहुंचते हैं। लेकिन, वहां पर महज दो ही क्लर्क सेवाएं दे रहे हैं। दूसरे क्लर्क ने भी एक सप्ताह पूर्व ही ज्वाइन किया है। इससे पूर्व लंबे समय तक यहां पर एक ही क्लर्क था। ऐसे में साक्षात्कार करवाने, पूर्व सैनिकों व सैनिकों के दस्तावेज संबंधी कार्य व अन्य कार्य करवाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में क्लर्क के चार पद स्वीकृत हैं। इनमें से दो ही पदों पर तैनाती है। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाता है लेकिन इस विभाग में स्वयं ही कर्मचारियों की दरकार है। जिस कारण पूर्व सैनिकों व उनके संबंधितों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभागीय कार्य दो व्यक्तियों पर ही पड़ रहा है। इस बारे में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी स्क्वार्डन लीडर मनोज ने कहा कि हाल ही में एक और क्लर्क ने ज्वाइन कर लिया है और अब क्लर्कों की संख्या दो हो गई है। अब राहत है।