फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only one doctor is available in OPD several times a day

Hamirpur (Himachal) News: ओपीडी में दिन में कई बार मिल रहा महज एक चिकित्सक

Tue, 29 Oct 2024 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन


कतार में लगे मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

कभी मीटिंग तो कभी अन्य कारणों से नहीं मिल रहे चिकित्सक

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कई ओपीडी के कमरों में दिन में एक एक ही चिकित्सक मिल रहा है। इससे मरीजों को इलाज करवाने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार चिकित्सक मीटिंग तो कई बार अन्य कारणों के कारण ओपीडी के उठकर जा रहे हैं। ऐसे में ओपीडी में एक ही चिकित्सक बच रहा है। इससे मरीजों के इलाज में देरी हो रही है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दूरदराज के क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए आते हैं।



सुबह साढ़े नौ बजे ओपीडी शुरू हो जाती है लेकिन कई विभागों में चिकित्सक समय पर भी नहीं पहुंच रहे और दिन में कई बार मीटिंग के कारण उठ रहे हैं। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों से आए मरीजों को इलाज के लिए अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में कुछ विभागों की अधिक ओपीडी होती है लेकिन कई बार इनमें महज एक ही चिकित्सक मिल रहा है। मरीजों सुरेश, सुमन, बलदेव, अमित, सुमित, अभिषेक आदि ने कहा कि एक तो चिकित्सक सुबह ओपीडी में समय पर नहीं आते हैं। कई ओपीडी में आधा घंटा तक चिकित्सक नहीं होते हैं। वहीं, दिन में भी कई बार एक ही चिकित्सक होता है। इससे इलाज के लिए अधिक समय लग रहा है। यहां पर भीड़ अधिक होती है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि चिकित्सकों को सुबह साढ़े नौ बजे बैठने के आदेश हैं। वहीं, कई बार चिकित्सकों की बैठक हो तो भी ओपीडी में हर समय चिकित्सक उपलब्ध होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed