{"_id":"66e4241063844e1c46005667","slug":"only-25-percent-people-are-buying-online-bus-tickets-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135764-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मात्र 25 फीसदी लोग ही खरीद रहे ऑनलाइन बस टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मात्र 25 फीसदी लोग ही खरीद रहे ऑनलाइन बस टिकट
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में शुरुआती चरण में नहीं दिख रहा रुझान, नकद कर रहे भुगतान
लंबे रूटों पर अधिकतर हो रहा ऑनलाइन भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी रूटों पर लोगों के लिए कैशलेस भुगतान की सुविधा आरंभ की गई है। हमीरपुर डिपो में 25 फीसदी के करीब टिकटिंग ऑनलाइन हो रही है। लंबे रूट पर यह औसतन अधिक है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन माध्यम से किराये के भुगतान में यात्री अपेक्षाकृत कम रुझान दिखा रहे हैं। शुरुआती चरण में करीब छह माह पूर्व एचआरटीसी ने प्रदेश में यह सेवा शुरू की थी। छह माह के भीतर ही औसतन 25 फीसदी ऑनलाइन टिकट खरीद पहुंची। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के बस रूटों पर ऑनलाइन भुगतान में काफी कमी रही। हिमाचल पथ परिवहन निगम का तर्क है कि साइबर अपराध बढ़ने से लोगों में ऑनलाइन फ्रॉड का डर सता रहा है। इसी डर से वह क्यूआर कोड सहित अन्य माध्यमों के जरिए डिजिटल रूप से किराये का भुगतान करने में कतरा रहे हैं। वहीं, निगम की अधिकतर बसें ग्रामीण क्षेत्रों में जाती हैं। यहां लोगों की ओर से पारंपरिक तरीके से यानी नकद रुपये देकर किराये का भुगतान किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग डिजिटल रूप से किराये के भुगतान में रुचि नहीं रख रहे हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में सफर के दौरान किराये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है। दिन के कुल भुगतान में औसतन 25 से 30 फीसदी ही कैशलेस भुगतान हो रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के पास 142 बसें हैं जो विभिन्न रूटों पर जाती हैं। हाईटेक ई-टिकटिंग मशीनोंं से इन रूट पर यात्रियों को कैशलेस भुगतान की सुविधा मिल रही है। ई-टिकटिंग मशीनों के जरिये यात्री यूपीआई के अलावा गूगल-पे, पेटीएम, फोन-पे या अन्य माध्यमों से भी किराये का भुगतान कर रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान कर रहे हैं। एचआरटीसी के खाते में पैसा आते ही मशीन टिकट बनाकर दे रही है। यात्री के बैंक खाते से सीधा पैसा एचआरटीसी के खाते में जमा हो रहा है। इससे खुले पैसे की समस्या भी हल हो गई है। इस बारे में एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि निगम की बसों में कैशलेस भुगतान की सुविधा दी जा रही है। बसों में कैश मेंं किराया देने की जरूरत नहीं है।