{"_id":"624c42442ae3ed73de415a80","slug":"only-137-health-workers-instead-of-306-in-153-sub-health-centers-hamirpur-hp-news-sml404714169","type":"story","status":"publish","title_hn":"153 उपस्वास्थ्य केंद्रों में 306 की बजाय महज 137 स्वास्थ्य कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
153 उपस्वास्थ्य केंद्रों में 306 की बजाय महज 137 स्वास्थ्य कार्यकर्ता
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 153 उपस्वास्थ्य केंद्रों में महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी बरकरार है। नियमानुसार इन उपस्वास्थ्य केंद्रों की संख्या के हिसाब से प्रत्येक में एक महिला एवं एक पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता होना चाहिए, लेकिन जिले में 153 उपस्वास्थ्य केंद्रों में 306 की बजाय महज 137 ही पुरुष एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं। अधिकतर उपस्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जहां पर महज एक ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता है। जिले में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कुल स्वीकृत पद 154 हैं। इनमें से महज 37 पर ही कर्मचारी तैनात हैं और 117 पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पद खाली पड़े हैं।
उधर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के स्वीकृत 163 पदों में से महज सौ पदों पर ही कार्यकर्ता तैनात हैं, जबकि 63 पद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खाली पड़े हैं। ऐसे में कई कर्मचारियों पर दो से तीन उपस्वास्थ्य केंद्रों का भी कार्यभार है। ऐसे में इन उपस्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण सहित अन्य प्राथमिक चिकित्सा संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, कोविड काल में जिले में तैनात महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन कार्य किया है, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण इनमें से कइयों पर कार्य का अतिभार रहा है।
इस कारण इन्हें परेशानी झेलनी पड़ी है। इसके अलावा पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के भी 33 में से पांच पद और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 32 में से 11 पद खाली चल रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि इन कर्मचारियों के खाली पदों के बारे में विभाग को अवगत करवाया गया है। जहां कोई कर्मचारी नहीं है, वहां डेपुटेशन पर कर्मचारी जाते हैं।