फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online resistration of land,property and document online resistration

दस्तावेजों एवं संपत्तियों की पंजीकरण प्रक्रिया होगी आसान

Wed, 11 Nov 2020 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
online resistration of land,property and document online resistration
राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली के कार्यान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेत - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले के राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) के कार्यान्वयन के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए बुधवार को हमीर भवन में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और पंजीकरण लिपिकों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, तहसीलदार अशोक पठानिया और अजय कुमार ने प्रतिभागियों को एनजीडीआरएस के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर तहसीलदार हमीरपुर अशोक पठानिया ने कहा कि एनजीडीआरएस की लांचिंग से दस्तावेजों एवं संपत्तियों की पंजीकरण प्रक्रिया में एक नए युग की शुरुआत हुई है। इस आधुनिक प्रणाली से रजिस्ट्री के लिए आवेदन से लेकर स्टांप ड्यूटी एवं कोर्ट फीस की अदायगी तक की सारी प्रक्रिया काफी आसान और पारदर्शी हो जाएगी।
विज्ञापन

इससे लोगों को रजिस्ट्री के लिए बार-बार राजस्व विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आम लोगों के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी इससे काफी सुविधा होगी। पठानिया ने कहा कि इस आधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएंगी। आम नागरिक जमीन के सर्कल रेट और जमीन से संबंधित सभी राजस्व जानकारियां ऑनलाइन स्वयं देख सकेंगे। उन्हें बिकने वाली जमीन के मौजूदा स्टेटस और कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां तुरंत मिल जाएंगी। जमीन के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद वे ऑनलाइन ही अपने दस्तावेज तथा पैसा जमा करवाकर रजिस्ट्री के लिए समय ले सकते हैं। संपत्ति खरीदने वाले को केवल एक बार ही रजिस्ट्री के समय हस्ताक्षर के लिए सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में जाने की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भू-संसाधन विभाग ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सहयोग से अत्याधुनिक एवं बहुत ही सुविधाजनक सॉफ्टवेयर एनजीडीआरएस तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed