फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Online registration for admission in Kendriya Vidyalaya till 15

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 तक

Tue, 09 Apr 2024 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल सायं पांच बजे तक किया जा सकेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने कहा कि प्रवेश विवरण वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरी और इससे ऊपर की कक्षाओं में खाली सीटों के लिए ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल सायं चार बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रपत्र विद्यालय की अपनी वेबसाइट पर और केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2024 होगी। बाल वाटिका-तीन में प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल तक करवाया जा सकता है। आवेदन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed