फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online compitition start

इस बार ऑनलाइन होगी पोषण अभियान पर निबंध प्रतियोगिता

Wed, 16 Sep 2020 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इस बार स्कूली छात्रों की पोषण अभियान के तहत ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कोरोना के कारण इस बार स्कूलों, खंडों और जिले में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। स्कूलों के छात्रों को अभियान के तहत ऑनलाइन ही निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग बाकायदा छात्रों को दिशा-निर्देश जारी करेगा। हर साल पोषण के तहत स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं लेकिन, इस बार कोरोना के चलते जहां सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगी है वहीं, खतरे के मद्देनजर विभाग ने इस बार पोषण के तहत निबंध प्रतियोगिताओं को भी ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया है। इन प्रतियोगिताओं में छात्र और छात्राएं दोनों भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

पोषक तत्वों, पौष्टिक आहार, खान-पान और उचित पोषण के बारे में निबंध के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों, बच्चों और अन्य लोगों को जागरूक करेंगे। जिन विद्यार्थियों के निबंध सबसे बेहतर होंगे, उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा छात्रों के निबंध में दर्शाए संदेश आंगनबाड़ी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। छात्र इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जागरूकता का माध्यम बन सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर एचसी शर्मा ने कहा कि स्कूली छात्रों के लिए इस बार ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कोरोना के कारण इस बार सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। छात्र अपने घर से ही इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed