{"_id":"6244aa2cb2570a3828286928","slug":"one-person-injured-in-bhoranj-due-to-car-hit-and-case-file-hamirpur-hp-news-sml404175737","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर में आल्टो कार ने राहगीर को मारी टक्कर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदरौर में आल्टो कार ने राहगीर को मारी टक्कर, केस दर्ज
विज्ञापन
one person injured in bhoranj due to car hit and case file
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत लदरौर कस्बे में बुधवार को एक कार चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल की पहचान रजनीश कुमार पुत्र सुखदेव गांव व डाकघर मराहणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई।
वह लदरौर कस्बे में एक व्यक्ति के निधन पर अंतिम संस्कार में भाग लेने आया था। जब वह सड़क किनारे जा रहा था तो कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल रजनीश को भोरंज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही का मामला यहां उजागर हुआ।
घायल व्यक्ति को लगभग साढ़े 11 बजे भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के आने के बाद ही मरीज का उपचार शुरू हुआ। रजनीश के पिता सुखदेव ने बताया कि डॉक्टर के बावजूद एक्सरे टेक्नीशियन ने कल आने के लिए कह दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद इमरजेंसी में दोपहर एक बजे एक्सरे हुआ। एक्सरे और मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट पुलिस टीम अपने साथ ले गई। रजनीश का उपचार शुरू करवाया तो डॉक्टर ने फिर से एक्सरे मांगा। मरीज एक्सरे करवाने गया तो टेक्नीशियन ने तीन बजे आने को कहा। तीन बजे मरीज का एक्सरे हुआ और लगभग चार बजे इलाज शुरू हुआ। एक्सरे रिपोर्ट में डॉक्टर ने मरीज की टांग में फ्रेक्चर बताया और उसे प्लास्टर लगाया गया।
विज्ञापन
उधर, बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि इस बारे में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। एक्सरे टेक्नीशियन की एक पोस्ट खाली है जिससे काम का बोझ ज्यादा है। हालांकि इमरजेंसी में मरीज को पहले देखना चाहिए। थाना प्रभारी सूरम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।