हमीरपुर। हमीरपुर में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 8 मामले, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 68 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 506 हो गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो दिन में जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जोकि जिले के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिला भर के सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं।
सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा। जिसके चलते जिले में कोरोना के सक्रिय मामले पांच सौ के पार पहुंच गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि बुधवार को कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।