फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one died, 31 more positive

कोरोना से एक की मौत, 31 नए पॉजिटिव केस

Wed, 09 Dec 2020 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
one died, 31 more positive
समैला गांव में बनाए कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करतीं उपायुक्त देवश्बेता बनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज/हमीरपुर। उपमंडल भोरंज में बुधवार को कोरोना से 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई है। गांव व डाकघर हनोह की 85 वर्षीय महिला पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और नेरचौक में उपचाराधीन थीं। जिसकी बुधवार को मौत हो गई। दो दिन पूर्व ही महिला के परिवार से 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन

भोरंज में कोरोना वायरस के कारण कुल चार मौतें हो चुकी हैं। बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि बुधवार को कोरोना वायारस से महिला की नेरचौक में मौत हुई है। वहीं, जिला में बुधवार को कुल 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कोरोना से कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, सक्रिय मामलों की संख्या 340 के करीब है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में 8 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टैस्ट में ताल क्षेत्र के गांव बुमाना का 31 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के गांव झरमानी का 25 वर्षीय युवक, नादौन की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव मैहरे की 30 वर्षीय महिला, इसी गांव का 39 वर्षीय व्यक्ति, बणी क्षेत्र के गांव गनोह का 25 वर्षीय युवक और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो लोग 54 वर्षीय व्यक्ति तथा 62 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 281 सैंपल लिए गए, जिनमें से 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में भरेड़ी क्षेत्र के गांव सासन का 51 वर्षीय व्यक्ति, करौर क्षेत्र के गांव कुथड़ी की 28 वर्षीय महिला, अधवानी क्षेत्र के गांव धनोट का 59 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के चौड़ू क्षेत्र के गांव त्रेटी की 40 वर्षीय महिला, बड़ू का 72 वर्षीय व्यक्ति, बजूरी क्षेत्र के गांव लोहारडा का 32 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव की 30 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 5 हमीरपुर की 55 वर्षीय महिला, बजूरी क्षेत्र के गांव घिरथेरी का 40 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 8 हमीरपुर का 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव डिडवीं टिक्कर का 50 वर्षीय व्यक्ति, चमनेड़ क्षेत्र के गांव ब्ल्यूट का 50 वर्षीय व्यक्ति, जंगलबैरी में कार्यरत 23-23 वर्षीय दो युवक, हमीरपुर में कार्यरत 54 वर्षीय व्यक्ति और 51 वर्षीय महिला, बटराण क्षेत्र के गांव साई की 57 वर्षीय महिला और गलोड़ क्षेत्र के गांव बल्ह नारा का 30 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 4 लोगों 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 64 वर्षीय महिला और एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed