फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One day, job opportunity for 445 posts

Hamirpur (Himachal) News: एक दिन, 445 पदों पर नौकरी का मौका

Tue, 02 Jun 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को सुबह 10 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुल 445 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बद्दी की एक कंपनी मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन एवं क्वालिटी ट्रेनी के 300 पद भरेगी। इन पदों के लिए 12वीं पास, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और एमएमवी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अथवा बीटेक डिग्रीधारक 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।
विज्ञापन

एक अन्य कंपनी टेक्निकल एसोसिएट, ऑपरेटिंग इंजीनियर, असेंबली और वेल्डिंग के 45 पदों के लिए भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 12वीं पास, आईटीआई डिप्लोमा धारक और मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल ट्रेड में डिप्लोमा प्राप्त महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हमीरपुर की एक कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। 10वीं फेल, 10वीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed