फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one bed, two peasent

उल्टी-दस्त के रोगियों की संख्या बढ़ी, एक बिस्तर पर दो-दो मरीज

Tue, 17 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 17 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्रीय अस्पताल में उल्टी-दस्त और सर्दी जुखाम के काफी संख्या में रोगी पहुंच रहे हैं। हालत यह है कि मरीजों की अधिक संख्या के कारण एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया है। वार्डों में सभी बिस्तर फुल होने के कारण मरीजों को बाहर गैलरी में ही भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में शहरवासियों से क्षेत्रीय अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना उल्टी, दस्त और सर्दी जुखाम से करीब ढाई से तीन सौ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से कई रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। गर्मियों के मौसम में दूषित पानी के सेवन से लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण रोजाना ओपीडी दोपहर बाद तक चल रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वार्डों में भी सभी बिस्तर मरीजों से भरे पड़े हैं। अधिकतर बिस्तरों पर दो-दो मरीज भर्ती किए गए हैं। करीब डेढ़ दर्जन मरीजों को वार्डों के बाहर गैलरी में इलाज चल रहा है। शहरवासियों में दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमार, दिलीप सिंह आदि ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएमओ डा. रमेश चौहान का कहना है कि गर्मियों के मौसम में मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। वार्डों में सभी बिस्तर फुल होने के कारण कुछ मरीजों को गैलरी में इलाज दिया जा रहा है। यहां अधिकतर मरीजों को बिस्तर मुहैया करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed