{"_id":"6a08c3bf6e3008a15a030837","slug":"one-arrested-for-fraud-in-the-name-of-hiring-a-vehicle-in-the-company-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-193898-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कंपनी में गाड़ी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कंपनी में गाड़ी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार
Sun, 17 May 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 17 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कंपनी में गाड़ी लगाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को देहरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रत्नेश्वर निवासी देहरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड दी है। जानकारी के मुताबिक मामले में संतोष निवासी हमीरपुर ने शिकायत दी थी। आरोप था कि यह व्यक्ति कई लोगों को कंपनी में वाहन अटैच करवाने और अच्छी कमाई का झांसा देकर उनसे गाड़ियां लेता था, लेकिन बाद में वाहन बेच देता था।
आरोपी ने हमीरपुर से भी एक वाहन को बेच दिया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और व्यक्ति को देहरा से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कंपनी में गाड़ी लगाने के नाम पर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया। एसपी बलवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।