{"_id":"663cd3825b69d2bcb607626e","slug":"on-the-pretext-of-nomination-congress-will-make-election-noise-from-hamirpur-bjp-from-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-127322-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नामांकन के बहाने कांग्रेस हमीरपुर, भाजपा सुजानपुर से करेगी चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नामांकन के बहाने कांग्रेस हमीरपुर, भाजपा सुजानपुर से करेगी चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा करेंगे नामांकन
भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा और इंद्र लखनपाल सुजानपुर व बड़सर में भरेंगे पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नामांकन के बहाने चुनावी हुंकार भरेंगेे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पूर्व दोसड़का पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में बड़ी रैली होगी।
वहीं, भाजपा सुजानपुर में प्रत्याशी राजेंद्र राणा के नामांकन के बहाने रैली से हुंकार भरेगी। इस नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहेंगे। नामांकन से पूर्व सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क के सामने भाजपा रैली करेगी। 10 बजे राजेंद्र राणा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं, कांग्रेस की दोसड़का में प्रस्तावित रैली 11 बजे शुरू होगी। इस रैली में मुख्यमंत्री सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। एक बजे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा नामांकन भरेंगे। कांग्रेस इस नामांकन रैली के जरिये सीएम सुक्खू के गृह जिले में भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन का प्रयास करेगी। वहीं, सुजानुपर में भाजपा की ओर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी कांग्रेस सरकार को घेरेंगे। दोनों दलों की ओर से रैलियों के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल भी 11 बजे के करीब नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लखनपाल के नामांकन कार्यक्रम भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। सुजानपुर में नामांकन रैली में संबोधन के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बड़सर के लिए रवाना होंगे और भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
साधारण तरीके से पर्चा भरेंगे कैप्टन रंजीत राणा
सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा परिवार के सदस्यों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद वह हमीरपुर में कांग्रेस की रैली के लिए रवाना होंगे। वह 11 बजे के बाद सुजानपुर में नामांकन कर हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। उनके साथ जिला व ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कैप्टन रंजीत राणा भीड़ जुटाने के बजाए साधारण तरीके से पर्चा भरेंगे।